जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरयू-कमला एक्सप्रेस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या धाम में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि सरयू-कमला एक्सप्रेस सेवा अयोध्या धाम और माता जानकी धाम की पावन भूमि जनकपुर को रेल मार्ग से जोड़ते हुए भारत-नेपाल के सांस्कृतिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई मजबूती प्रदान करेगी। यह रेल सेवा दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक आत्मीयता और प्रगाढ़ मैत्री के साथ ‘विरासत और विकास’ के संगम का प्रतीक बनेगी।





