अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, होर्मुज में जहाजों पर हमला किया तो नामोनिशान मिटा देंगे

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे फंसे हुए जहाजों को सुरक्षा प्रदान कर रहे मेरिकी जहाजों पर हमला करता है तो धरती के नक्शे से उसका नामोनिशान मिटा दिया जाएगा। ट्रंप का फॉक्स न्यूज को दिया गया बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान ने कुछ जहाजों पर कथित तौर पर हमला किया है जिन्हें मेरिकी राष्ट्रपति के निर्देश पर अमेरिकी केंद्रीय कमान द्वारा शुरू की गई 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजारा जा रहा था। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दावा किया कि ईरान ने कुछ जहाजों पर हमला किया है, जिनमें एक दक्षिण कोरियाई मालवाहक जहाज भी शामिल है, जिसे जलडमरूमध्य से गुजारा जा रहा था, जो 28 फरवरी को ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से प्रभावी रूप से बंद है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ईरान ने प्रोजेक्ट फ्रीडम के तहत जहाजों की ावाजाही के संबंध में कुछ न्य देशों को लक्षित किया है, जिनमें दक्षिण कोरियाई मालवाहक जहाज भी शामिल है। शायद ब दक्षिण कोरिया के लिए इस मिशन में शामिल होने का समय आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मेरिकी सेना ने सात छोटी नौकों को निशाना बनाया है  दक्षिण कोरिया से होर्मुज जलडमरूमध्य में इस भियान में शामिल होने का आग्रह किया है। ट्रंप ने कहा, हमारे पास पहले से कहीं धिक उन्नत श्रेणी के हथियार और गोला-बारूद हैं। उन्होंने कहा, हमारे पास बेहतरीन उपकरण हैं। हमारी मौजूदगी पूरी दुनिया में है। हमारे पूरे विश्व में सैन्य अड्डे हैं। ये सभी सैन्य अड्डे साजो सामान से भरे हुए हैं। हम इन सभी चीजों का उपयोग कर सकते हैं, और जरूरत पड़ने पर हम करेंगे।