भारत सरकार का तेल कंपनियों को तोहफा

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते गहराए ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को जारी की गई अधिसूचना के तहत प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया है। एक्साइज ड्यूटी घटाने के बाद अब 13 रुपये से घटकर तीन रुपये हो गई है। वहीं डीजल पर एक्साइज ड्यूटी पहले 10 रुपये थी, अब शून्य हो गई है। पेट्रोल-डीजल पर 10-10 रुपये घटी एक्साइज ड्यूटी पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते कच्चे तेल की समस्या ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसी जैसी तेल कंपनियों को भारत सरकार ने बड़ी राहत दी है। मंत्रालय का कहना है कि यह कटौती तत्काल लागू होगी। बता दें कि अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते अंतर्राष्ट्रीय तेल कीमतों में करीब 50 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। बावजूद इसके सरकार ने तेल की कीमतों में इजाफा नहीं किया है।  यही वजह है कि भारत की तेल विपणन कंपनियां काफी दबाव में थीं। 


डीजल पर शून्य और पेट्रोल पर 3 रुपये रह गई एक्साइज ड्यूटी
तेल कंपनियों के दबाव को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें राहत दी है। ऐसे में तेल विपणन कंपनियों का घाटा कम होगा। बता दें कि रेटिंग एजेंसी आईसीआरए के अनुसार यदि कच्चे तेल का औसत मूल्य 100-105 डॉलर प्रति बैरल तक रहता है, तो ईंधन कंपनियों को पेट्रोल पर 11 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 14 रुपये प्रति लीटर तक का नुकसान हो सकता है। इस माह की शुरुआत में ही अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतें 119 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं। हालांकि, बाद में इसमें कमी आई और घटकर करीब 100 डॉलर प्रति बैरल रह गईं। दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। बता दें कि नायरा ने पेट्रोल पर पांच रुपये और डीजल पर तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी का ऐलान कर दिया है। जबकि, अन्य कंपनियों ने नुकसान के बाद भी तेल की कीमतों को स्थिर रखा है। बता दें कि भारत अपनी जरूरत का करीब 88 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस का करीब आधा आयात करता है। इसका बड़ा हिस्सा होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते ही हाता है। युद्ध शुरू होने के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट मार्ग को बंद कर दिया था। जिससे टैंकरों की आवाजाही बाधित हो गई। क्रूड आॅयल से लदे शिप जहां थे वहीं पर रुक गए। 


ऐसे में नुकसान झेल रहीं तेल कंपनियों ने भारत सरकार ने बड़ी राहत दी है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर की जगह अब मात्र तीन रुपये ही लगेगी। यानी सरकार ने पेट्रोल पर सीधे 10 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है। वहीं डीजल पर एक्साइज ड्यूटी शून्य कर दी गई है। पहले डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर थी। देखा जाए तो भारत से पेट्रोल और डीजल दोनों पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपये प्रति लीटर कम कर दी है।