जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। नोएडा थाना साइबर क्राइम पुलिस ने टूर एंड ट्रेवल पैकेज के नाम पर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लैपटॉप व मोबाइल फोन बरामद किया है। इस बाबत साइबर प्रभारी डीसीपी शैव्या गोयल ने विस्तृत जानकारी दी है। 
नोएडा सहित पूरे एनसीआर में साइबर अपराधियों की भरमार है। नित नए हथकंडे अपनाकर साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाकर शिकार बना रहे हैं। भोले-भाले लोगों से किसी न किसी बहाने मोटी रकम ऐंठ रहे हैं। ऐसे ही एक अपराधी को नोएडा थाना साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बाबत डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सिंगापुर, नेपाल, वियतनाम, यूरोप आदि देशों में कंपलीट टूर एंड ट्रेवल पैकेज देने के नाम पर फेसबुक, इंस्टाग्राम और गूगल के माध्यम से एड चलाकर लोगों को प्रलोभित करता था। बुकिंग कंफर्म बताकर वह उनसे बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर करा लेता था। उसके बाद बुक किए गए टिकट को केंसिल कराकर रिफंड प्राप्त कर लेता था। इस प्रकार अभियुक्त द्वारा करीब 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करना पाया गया। डीसीपी ने गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आदित्य राज पुत्र अनिल कुमार सिंह निवासी आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी थाना बिसरख के रूप में की है।
नोएडा से साइबर ठग गिरफ्तार, ट्रेवल पैकेज के नाम पर करता था ठगी
19-Mar-2026





