जन प्रवाद,ब्यूरो।
बिहार। बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अब उनका राज्यसभा जाना पूरी तरह से तय है। उनके इस्तीफे से कुछ मंत्री इतने भावुक हो गए कि अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए।

बता दें कि सोमवार को बिहार सीएम नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे से नीतीश कुमार को अपना राजनीतिक गुरु और मानस पिता मानने वाले मंत्री अशोक चौधरी आंसुओं से रोने लगे। उन्होंने उनके साथ किए गए कार्यों को साझा किया और कई किस्से भी सुनाए। उन्होंने पत्रकारों से रोते हुए बात की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जैसा कोई दूसरा नेता देश में नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि नीतीश जी ने अभिभावक और गुरु की तरह स्नेह दिया है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में ट्रेनिंग दी और संरक्षण भी प्रदान किया। उन्होंने बताया कि उनके साथ 12 सालों से हाउस में रहा हूं।

अशोक चौधरी ने कहा कि जब वे कांग्रेस में थे तब भी सम्मान देते थे। उन्होंने कोरोना काल को याद किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में और भी करीब आए। उन्होंने कहा कि मैट्रिक की परीक्षा में दीवार पर चढ़कर चोरी करने की तस्वीर अखबार में छपी थी। उसी समय अमेरिका की एक पत्रिका की ओर से उन्हें सम्मान दिया गया था। उन्होंने चोरी बंद करवाने की बात कही थी। बिहार के छवि के लिए नीतीश जी सवैद जागरूक रहते थे।





