जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। नोएडा सेक्टर-63 पुलिस ने लूटपाट व स्नेचिंग करने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो दर्जन मोबाइल फोन आदि सामान बरामद किया है। वहीं थाना फेस-2 पुलिस ने दो स्नेचर्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 22 मोबाइल फोन व एक बाइक बरामद की है।
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि 16 सितंबर को थाना सेक्टर-63 में तहरीर दी गई थी कि अज्ञात अभियुक्तों ने उनका बैग छीन लिया है। बैग में लैपटॉप, चार्जर, मोबाइल फोन, पर्स आदि सामान रखा था। पर्स में पेन कार्ड, आधार कार्ड एवं नकदी रखी हुई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीमों का गठन किया। इसी क्रम में 17 सितंबर को थाना सेक्टर-63 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व सर्विलांस के आधार पर लूटपाट व स्नैचिंग करने वाले चार अभियुक्तों को एफएनजी गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में गर्वित गोयल पुत्र राजेश गोयल, अमन पुत्र बिरजू, रोहित कुमार पुत्र रवि कुमार एवं हर्ष कुमार पुत्र चंद्रपाल शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गए 24 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, आठ हजार रुपये, एक अवैध चाकू व एक खिलौना पिस्टल व घटना में प्रयुक्त दो हीरो स्पेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। 
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि 16 सितंबर को थाना फेस-2 नोएडा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से चेकिंग के दौरान मोबाइल फोन स्नैचनिंग करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में संतोष चौधरी पुत्र भूपेन्द्र चौधरी एवं फारूख उर्फ सफीया पुत्र रहीस अहमद को भंगेल में गन्दे नाले वाली सड़क से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के विभिन्न कंपनियों के 22 कीमती मोबाइल फोन, एक चोरी की मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट व दो अवैध चाकू बरामद हुए है। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग नोएडा व आस पास के क्षेत्र में राह चलते व्यक्तियों से मोबाइल फोन व अन्य सामान की लूट एवं स्नैचिंग करते हैं। लूटे व छीने गए सामान को राह चलते लोगों को अपनी मजबूरी बताकर बेच देते हैं। पुलिस ने सभी अभिक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
46 मोबाइल सहित 6 गिरफ्तार, बाइक व अवैध हथियार बरामद
18-Sep-2026





