जन प्रवाद, ब्यूरो।
दिल्ली। दिल्ली में (एसआईआर) के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट सोमवार को जारी कर दी गई। दिल्ली के 1.45 करोड़ मतदाताओं में से 47.7 लाख नाम बाहर कर दिए गए। अब दिल्ली में कुल 1,45,10,299 मतदाता हैं। अभी तक डोर-टू-डोर अभियान के तहत 97.5 लाख मतदाताओं के ही गणना फार्म जमा और डिजिटाइज हो सके हैं। यह कुल मतदाताओं का करीब 67.18 फीसदी है।

अधिकारियों के अनुसार जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं होगे उन्हें अपना नाम शामिल कराने का मौका भी दिया जाएगा। इसके लिए 31 अगस्त से 30 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। दिल्ली की अंतिम सूची 4 नवंबर को प्रकाशित होनी है।
आपको बता दें कि अगर आपना नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है और आप मतदाता के तौर पर पात्र हैं तो आपको दावा दाखिल कर नाम शामिल कराने का अनुरोध करना होगा। इसके लिए दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रभावित मतदाता 30 सितंबर तक अपना दावा पेश कर सकते हैं। अधिकारियों की ओर से प्राप्त दावों की जांच की जाएगी और जरूरी वेरिफकेशन के बाद तय किया जाएगा कि नाम को अंतिम सूची में शामिल करना है या नहीं।

बता दें कि नाम जुड़वाने के लिए अंतिम 30 सितंबर 2026 रखी गई है। इस दिन दावे और आपत्तियां दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त होगी। इसके बाद चुनाव अधिकारी प्राप्त किए गए आवेदनों की जांच करेंगे। इसके अलावा नोटिस जारी करने और उनके निस्तारण की प्रक्रिया 29 अक्टूबर तक चलेगी। पूरी प्रक्रिया के बाद दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी।





