जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। रविवार रात आठ जिलों के जिलाधिकारी सहित 38 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें देवरिया, जौनपुर, मऊ, महाराजगंज, संभल, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, प्रतापगढ़ में नए जिलाधिकारियों को तैनाती दी गई है। रिंकू राही के इस्तीफा वापस लिए जाने के बाद उन्हें संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन बनाया गया है। वहीं, तहसीलदार के आरोपों के बाद रमेश रंजन को फिरोजाबाद डीएम से हटाया गया है। रायबरेली के संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा अब लखनऊ के नए सीडीओ होंगे।






