UPSSSC के 3446 सहायकों को नियुक्ति पत्र, 126 मंडी सचिवों को भी मिले नियुक्ति पत्र

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से ‘मिशन रोजगार’ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) द्वारा कृषि विभाग के लिए नव चयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों (ग्रुप-सी) एवं मंडी परिषद में श्रेणी-3, वर्ग-2 के 126 मंडी सचिवों को आज नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए। ये नियुक्ति पत्र सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने कर कमलों से दिए।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जब हम योग्यतम अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी भेदभाव के करते हैं तो उनकी प्रतिभा और ऊर्जा का लाभ पूरे प्रदेश को मिलता है। यही पिछले साढ़े 9 वर्षों में डबल इंजन सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में से एक है। सभी नव चयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।