सीएम योगी बांग्लादेश से आए परिवारों को देंगे तोहफा

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
नोएडा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखीमपुर खीरी का दौरा करेंगे। सीएम यहां 213 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। सबसे खास बात यह है कि सीएम आज बांग्लादेश से आए 331 हिन्दू परिवारों को स्वयं भूमिधरी अधिकार पत्रों का वितरण करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। 


सीएम सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि लखीमपुर खीरी की पावन धरती पर आज अधिकार, विकास और अपने पक्के आवास का स्वप्न एक साथ साकार होंगे। बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिन्दू परिवारों को संक्रमणीय/असंकमणीय भूमिधरी अधिकार पत्र का वितरण करेंगे और 213 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकर्पण किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत लाभार्थियों को उनके आवास की चाबियां भी प्रदान की जाएंगी। ये सभी कार्य डबल इंजन सरकार के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सम्मान और सुविधा पहुंचाने के लिए संकल्प का प्रतीक है। 


उन्होंने आगे लिखा कि आज लखीमपुर खीरी में सेवा, संवेदना और संकल्प का एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ने जा रहा है। स्थानीय थारू परिवारों और नदियों द्वारा भूमि क्षरण से प्रभावित पूर्वी उत्तर प्रदेश से आकर यहां बसे परिवारों को भौमिक अधिकार पट्टों का आवंटन किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को आवास की चाबियों का वितरण एवं 314 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया जाएगा। अंत्योदय के मार्ग पर चलते हुए, डबल इंजन सरकार हर नागरिक को सम्मानजनक जीवन और हर क्षेत्र को प्रगति के नए अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।