जन प्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। नई दिल्ली में मंगलवार को उत्तर प्रदेश-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णवी, शिवराज सिंह चौहान एवं जापान के यामानाशी प्रान्त के गवर्नर कोटारो नागासाकी मौजूद रहे। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लांग टर्म एवं मजबूत जेपनीश इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम विकसित किया जा रहा है।

इस अवसर पर एस्कॉर्ट कुबोटा लिमिटेड एवं स्पार्क मिंडा कॉर्पोरेशन का वर्चुअली भूमिपूजन किया गया। साथ ही प्रदेश में वृहद निवेश, रोजगार एवं नई विनिर्माण क्षमताओं के विस्तार के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन, स्पष्ट नीति, साफ नीयत और दृढ़ संकल्प का ही प्रतिफल है कि आज ‘नया उत्तर प्रदेश’, भारत की टॉप थ्री इकोनॉमी में शामिल होते हुए विकास का ‘ग्रोथ इंजन’ बना है।

उन्होंने कहा कि जापान के दशकों के औद्योगिक अनुभव को आत्मसात कर उसे आगे बढ़ाने वाली युवा पीढ़ी आज उत्तर प्रदेश में है। जापानी कंपनियां उत्तर प्रदेश को अपना सेकंड इंडस्ट्रियल होम मानें। उत्तर प्रदेश सरकार रिलाइवल पार्टनर रूप में आप सभी के साथ पूरी प्रतिबद्धता से खड़ी है।





