जन प्रवाद, ब्यूरो।
बिजनौर। बिजनौर के नहटौर में पुलिस ने हनीट्रैप से जुड़े एक संगठित गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य लोगों को गंभीर धाराओं में झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर समझौते के नाम पर पैसे की मांग करते थे। इस मामले में पुलिस पहले ही गिरोह से जुड़े 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस ने रविता गौतम उर्फ रविता देवी और नौशाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक केके विश्नोई ने बताया कि बिजनौर ने बताया कि एक अंतर्जनपदीय हरीट्रैप गैंग सक्रिय है। यह गैंग रेप व छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे दर्ज कराकर लोगों को फंसाकर, डरा धमकाकर पैसे वसूलने का काम करते थे। इस गैंग का कुछ दिन पहले ही पर्दाफाश किया गया था। गैंग का मुख्य सदस्य नौशाद पुत्र मेहंदी हसन को आज गिरफ्तार किया जा चुका है।

उसके साथ रविता गौतम नामक एक महिला जिसने झूठे मुकदमें दर्ज करवाएं थे उसे भी गिरफ्तार किया गया है। यह गैंग बब्बू लंगना उर्फजुल्फिकार को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। नौशाद पर पांच मुकदमें पहले से ही दर्ज हैं। महिला के फर्जी ट्रांजेक्शन भी सामने आए हैं। पूर्व में जनपद में 16 अभियोग पहले से ही दर्ज हैं और वर्तमान में भी तीन मामले सामने आए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अगर कोई इस तरह के झूठे मुकदमें दर्ज करवाता है तो पुलिस कार्यालय आकर अपनी समस्या बताएं पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।





