जन प्रवाद, ब्यूरो।
अमरोहा। भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष झूठे आरोप लगाकर मनगढ़ंत कहानियां बना रहे हैं। उनके पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है। यूपी में तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी। उक्त बातें उन्होंने अमरोहा के गजरौला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
गजरौला के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यूपी में चुनाव लड़ने के लिए विपक्ष के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है और वे झूठे आरोप लगाकर मनगढ़ंत कहानियां बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है और भाजपा के साथ है। नवाब सिंह नागर ने मोदी और योगी सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में ऐसे विकास कार्य किए हैं, जो पहले किसी सरकार ने नहीं किए।
योगी सरकार में उत्तर प्रदेश में गौरवशाली उपलब्धियां हासिल की हैं। देश में कई मायनों में उत्तर प्रदेश अव्वल है। इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर आर्थिक स्तर पर उत्तर प्रदेश ने इतिहास रचा है। प्रदेश में अपराध को अंजाम देने वाले अपराधी या तो जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। विकास की ऐसी बयार किसी भी सरकार में नहीं बही। वह दिन दूर नहीं जब उत्तर प्रदेश देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में सबसे विकसित प्रदेश के्ररूप में जाना जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, हसनपुर विधायक महेंद्र खड़गवंशी, विधायक राजीव तरारा, पूर्व धनौरा प्रत्याशी हेमसिंह आर्य, वीरेंदर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल समेत भाजपा के कई वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाइट नवाब सिंह नागर, अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश
विपक्ष के पास ठोस एजेंडा नहीं : नागर, यूपी में फिर बनेगी भाजपा की सरकार
29-Sep-2026





