14 माह के बच्चे की खरीद-फरोख्त, छह गिरफ्तार, पांच लाख में हुआ था सौदा

जन प्रवाद, ब्यूरो।
बिजनौर। बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र में 14 माह के बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बच्चे को पहले पालन-पोषण के लिए दिया गया था, लेकिन बाद में उसे कथित तौर पर पांच लाख रुपये में दूसरे व्यक्ति को दे दिया गया। मामले में पुलिस ने बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।


पुलिस अधीक्षक केके विश्नोई ने बताया कि करीब एक साल पहले कपिल, जितेन्द्र व उनकी पत्नी ने पांच लाख रुपये में एक 14 माह की बच्चे को बेचने का प्लान बनाया गया था। ये लोग हॉस्पिटल में काम करते थे। शफीकन नामक दाई ने डील करवाई थी। हरिद्वार में रहने वाली फेमिली को बेचने का प्लान बनाया। शबनम और फरमान के पूर्व से ही चार बच्चे थे। उन्होंने अपने एक हिन्दू फेमिली को लड़के को बेच दिया।

उनकी मंशा के अनुसार जहां बच्चा जाना चाहिए था वहां बच्चा नहीं पहुंचा। पांच लाख रुपये में उन्हें मात्र दो लाख रुपये मिले। तीन लाख रुपये दलालों ने ले लिए। इसके बाद बच्चे के असली मां-बाप ने दोबारा से पंचायत की। इसके बाद इस मामले का खुलासा किया गया। आरोपियों पर पहले से ही दो मामला दर्ज हैं। पुलिस ने बेचने और खरीदने वाले सभी लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।