अचानक दौड़ पड़े एसडीएम, पर्दे के पीछे चल रहा था बड़ा खेल

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
अमरोहा। (कपिल चावला)
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर्दे के पीछे बड़ा खेल चल रहा था। अचानक पहुंचे एसडीएम ने दौड़ लगाकर जब लोगों को पकड़ा तो पूरा मामला उजागर हो गया। देखिए, अमरोहा से हमारे संवाद्दाता कपिल चावला की खास रिपोर्ट। 

बता दें कि अमरोहा के थाना बछरायूं में गजरौला रोड पर स्थित एक फैक्ट्री के पीछे लकड़ी माफियाओं का बड़ा खेल चल रहा था। इस करतूस को वह बहुत ही चालाकी से अंजाम दे रहे थे। बाहर किसी को अवैध कारोबार का पता न चले इसके लिए पूरे बाग के चारों तरफ ऊंची टीन की चादरें लगाकर बाउंड्री बना दी गई थी। दरअसल, इस पर्दे की आड़ में मशीनों से फलदार हरे-भरे आम के पेड़ काटे जा रहे थे।  

​गुप्त सूचना मिलते ही एसडीएम शैलेश कुमार दुबे ने अपनी राजस्व टीम के साथ अचानक छापेमारी कर दी। मौके पर 12 से 15 आम के हरे-भरे पेड़ कटे मिले। अधिकारियों को देखते ही वहां भगदड़ मच गई। लकड़ी माफिया जेसीबी और लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने लगे। लेकिन, एसडीएम ने खुद दौड़कर वाहनों को मौके पर ही दबोच लिया। मौके से कटर मशीनें, ट्रैक्टर और ट्रॉली जब्त की गई हैं।