धरती से मिलते-जुलते ग्रह की खोज 

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। साइंटिस्टों ने एक ऐसे ग्रह की खोज की है, जो करीब-करीब धरती से मिलता-जुलता है। माना जा रहा है कि भविष्य में इस पर इंसानों की बस्ती बसाने की संभावना खोजी जा सकती है। सबसे बड़ी बात यह है कि यहां पर पानी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हमारा अंतरिक्ष रहस्यों से भरा है। ऐसे अनगिनत राज हैं जो आज भी अनसुलझे हैं। इन रहस्यों को सुलझाने के लिए वैज्ञानक लगातार शोध कर रहे हैं। अब वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ग्रह खोज निकाला है जो धरती के जीवों को रहने का माहौल दे सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह ग्रह पृथ्वी के समान है। यह ग्रह हमसे केवल 20 प्रकाश-वर्ष दूर है। यह ग्रह एक सूर्य जैसे तारे की परिक्रमा कर रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इस ग्रह पर हमारे जैसे ही वातावरण हो सकता है। इसे सुपर-अर्थ का नाम दिया गया है। इस ग्रह का नाम एचडी 20794 डी है। यह अपने अपने तारे की एक परिक्रमा 647 दिनों में पूरी करता है। यह मानव जीवन के योग्य क्षेत्र में आता है। जिसका मतलब है कि इस पर पानी होने की संभावना अधिक है। इस खोज की पुष्टि इंस्टीट्यूटो डी एस्ट्रोफिसिका डी कैनरियास और यूनिवर्सिडैड डी ला लगुना ने की है। यह सुपर-अर्थ अपने तारे की परिक्रमा कर रहा है। बता दें कि इसके आसपास अन्य ग्रह भी माौजूद हैं। यह तारा हमारे सूर्य से थोड़ा छोटा है। यह वर्षों से वैज्ञानिकों के लिए रुचि का विषय रहा है। बता दें कि खोजकर्ताओं ने पहले ही इसके चारों ओर परिक्रमा करने वाले दो अन्य ग्रहों को खोजा है। जिन्हें भी सुपर-अर्थ कहा गया था।  बता दें कि इससे पहले हुई  ग्रहों के खोज के बारे में एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स जर्नल में प्रकाशित हुई थी। यह खुलासा 20 साल के अवलोकनों के बाद हुआ है। इससे पृथ्वी जैसे ग्रहों के वातावरण का अधिक विस्तार से अध्ययन करने के दरवाजे खुल सकते हैं। पृथ्वी के बाहर जीवन खोजने की खोज का आधार उन ग्रहों को खोजना है जो सूर्य जैसे तारों के रहने योग्य क्षेत्रों में स्थित हैं। इस खोज का अध्ययन कर वैज्ञानिक पृथ्वी पर जीवन के जन्म में मदद करने वाली समान परिस्थितियों के बारे में भी जान सकते हैं। एचडी 20794 डी का द्रव्यमान पृथ्वी से छह गुना अधिक है।  इस क्षेत्र में स्थित ग्रह अपने तारे से एक आदर्श दूरी पर है। जो पानी की उपस्थिति के लिए अनुकूल परिस्थितियों को संभव बनाता है।