इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 22 अगस्त के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2018 में भारत की राही सरनोबत ने एशियाई खेलों की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी में स्वर्णिम सफलता हासिल की थी। वह एशियाई खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। देश-दुनिया के इतिहास में 22 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1320 : गाजी मलिक ने लड़ाई में नसीरुद्दीन खुसरो को पराजित किया था।
2-
1639 : आज ही केदिन ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने तमिलनाडु की राजधानी मद्रास की स्थापना की थी।
3-
1698 : रूस, डेनमार्क और पोलैंड के बीच स्वीडन के खिलाफ त्रिकोणीय संधि हुई थी।
4-
1818 : भारत के प्रथम गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग्स का निधन हुआ था।
5-
1849 : ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस पर चालक रहित गुब्बारों से इतिहास का पहला हवाई हमला किया था।
6-
1877 : भारत के विख्यात कला मर्मज्ञ तथा चिन्तक आनन्द कुमार स्वामी का जन्म हुआ था।
7-
1915 : प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, निर्देशक और नाटककार सोंभु मित्रा का जन्म हुआ था।
8-
919 : प्रसिद्ध कवि एवं नाटककार गिरिजाकुमार माथुर का जन्म हुआ था।
9-
1921 : महात्मा गांधी ने विदेशी कपड़ों की होली जलाकर स्वदेशी का नारा बुलंद किया था। यह अंग्रेजों के खिलाफ एक अलग तरह के विरोध की शुरुआत थी।
10-
1924 : हिंदी के प्रसिद्ध लेखक और व्यंग्यकार हरिशंकर परसाई का जन्म हुआ था।
11-
1932 : बीबीसी ने पहली बार एक्सपेरिमेंटल टीवी प्रोग्राम को ब्रॉडकास्ट किया था।
12-
1955 : प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ चिरंजीवी का जन्म हुआ था।
13-
1962 : विश्व के पहले परमाणु संपन्न समुद्री जहाज ने वर्जीनिया से जॉर्जिया तक की यात्रा पूरी की थी।
14-
1969 : अमेरिका में समुद्री तूफान से करीब 255 लोगों की जान चली गई थी।
15-
1979 : प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने लोकसभा भंग की थी।
16-
2007 : अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एंडेवर कैनेडी स्पेस सेंटर पर सुरक्षित उतरा था।
17-
2007 : मिस्र के पुरातत्वविदों ने पश्चिम रेगिस्तान के सिवा क्षेत्र में लगभग 20 लाख साल पुराने मानव पद-चिह्नों का पता लगाया था।
18-
2012 : केन्या में दो जनजातीय समूह के बीच युद्ध में 48 लोग मारे गए थे।
19-
2014 : ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ के प्रसिद्ध साहित्यकार, आलोचक और शिक्षाविद यूआर अनंतमूर्ति का निधन हुआ था।
20-
2018 : भारत की राही सरनोबत ने एशियाई खेलों की 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।
देश-दुनिया का 22 अगस्त का इतिहास
22-Aug-2025