पीएम मोदी ने सेना को दी खुली छूट

जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली। हाईलेवल मीटिंग में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ सेना को खुली छूट दे दी है। अब आतंकवाद पर अंतिम प्रहार होगा। टारगेट-टाइम और तरीका सेना खुद तय करेगी।वहीं पाकिस्तान के विदश मंत्री ने भी मान लिया है कि अगले 24 घंटे में भारत हमला कर देगा। इससे पाकिस्तान खौफजदा है। वह हमले की आशंका से कांप रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों की उलटी गिनती शुरू हो गई है। भारत के इरादे साफ हैं। आतंक और आतंकी दोनों को जड़ों से सफाया किया जाएगा। मोदी सरकार ने सेना को खुली छूट दे दी है। अब फैसलों पर भारतीय सेना अंतिम मुहर मुहर लगाएगी। यानी तीनों सेनाएं जैसे चाहें, वैसे देश के दुश्मनों को जवाब दे सकती हैं। आज पीएम मोदी चार बड़ी बैठकें करने जा रहे हैं। ये बैठकें पाकिस्तान को लेकर बेहद अहम मानी जा रही हैं। इन बैठकों पर पूरे देश की नजर है। बता दें कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में सबसे पहले कैबिनेट सुरक्षा कमेटी की बैठक होगी। उसके बाद पीएम की अध्यक्षता में सीसीपीए की अहम बैठक होगी। तीसरी बड़ी मीटिंग कैबिनेट की आर्थिक मामलों की कमेटी की होगी। उसके बाद आखिरी में कैबिनेट की बैठक होगी। पहलगाम हमले के बाद कैबिनेट की यह पहली बैठक होगी। इसी बैठक में उन प्रस्ताव और फैसलों पर मुहर लगेगी, जिन पर लंबा मंथन चल रहा था। दूसरी ओर सेना को खुली मिलने के बाद पाकिस्तान की नींद उड़ हुई है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने एक  इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि  पाकिस्तान का आतंकवाद को सपोर्ट करने और टेरर फंडिंग करने का लंबा इतिहास रहा है। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग 30 साल से इस गंदे काम को करते आ रहे हैं। भारत के साथ ऑल आउट वॉर पर आसिफ ने कहा था कि पाकिस्तान हाई अलर्ट पर है। भारत अगले 24 से 36 घंटे में हमला कर सकता है। हम अपने परमाणु हथियारों का केवल तभी इस्तेमाल करेंगे जब हमारे अस्तित्व पर सीधा खतरा होगा। अगर युद्ध होगा तो हम इसके लिए भी मानसिक रूप से तैयार है।  बता दें कि पाकिस्तान और उसके आतंकियों से भारत सूद समेत अपना हिसाब करेगा। इसके संकेत मिल रहे हैं। खुद पाकिस्तान खौफजदा है। इंडियन आर्मी को खुली छूट मिलने और सीएसएस की बैठक को देखते हुए पाकिस्तान को यकीन है कि भारत उस पर अगले 24 घंटे के भीतर हमला करने वाला है। रक्षा जानकारों का मानना है कि भारत पूरी तैयारी के साथ हमला करेगा। इस बार पाकिस्तान धुआं-धुआं हो जाएगा। पाकिस्तान पर भारत के फायटरजेट बमबारी करेंगे। आशा यह भी जताई जा रही है कि पहली बार इंडियन नेवी आतंकी ठिकानों पर बम बरसाएगी। इससे पाकिस्तान में चारों ओर तबाही का मंजर दिखाई देगा।  लड़ाकू विमानों में फ्रांस से ख़रीदे गए रफेल लड़ाकू विमान सबसे खास रहेंगे। इसके अलावा मिराज 2000 और जगुआर विमान कहर बरपाएंगे। वायुसेना के एक और बड़े हथियार मल्टीरोल फाइटर जेट सुखोई एसयू-30 से भी हमला होगा। बता दें कि यह विमान रूस से ख़रीदा गया है। यह फुर्ती और लंबी दूरी तक मार करने की क्षमताओं के लिए जाना जाता है। यह सभी अत्याधुनिक मिसाइलों के साथ दुश्मन पर अचूक हमले कर सकता है। वहीं मिग 29 और तेजस लड़ाकू विमानों से भारत हमले को नई धार देगा। साथ ही भारत ने सीमा पर पाकिस्तान हमले से निपटने के लिए एस-400 तैनता कर दिया है।