जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 87 इंटरसेप्टर वाहनों (25 चारपहिया एवं 62 दोपहिया) के फ्लैग आॅफ के लिए आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस सुधारों पर आधारित पुस्तक ‘संघर्ष’ का विमोचन किया। साथ ही, उत्तर प्रदेश पुलिस के कार्मिकों को ‘वीरता पदक’ से अलंकृत किया गया।
इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि किसी बंद चैंबर में बैठकर सुखद माहौल में हम चिंतन तभी कर सकते हैं। जब बाहर सुरक्षा का बेहतरीन वातावरण हो। एक सुरक्षित माहौल में ही स्वस्थ विचारों को जमीनी धरातल पर उतारा जा सकता है। हम समृद्धि की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। यूपी पुलिस की थीम भी यही है। ‘आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।
उन्होंने कहा कि एक सुरक्षित माहौल में ही स्वस्थ चिंतन संभव है। स्वस्थ विचारों को जमीनी धरातल पर उतारा जा सकता है और इसी सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण में समृद्धि की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस की थीम भी इसी संकल्प से जुड़ी है।
सीएम योगी ने कहा कि 2017 के बाद हमने प्रदेश में व्याप्त हताशा और निराशा के माहौल को दूर करते हुए पुलिस पैरालिसस से प्रदेश को उबारने का काम किया। उन्होंने कहा कि हमने पुलिस रिफॉमर्स को भी प्रभावी ढंग से लागू किया।
बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस के एसटीएफ एवं विभिन्न विंग से जुड़े सिविल पुलिस के 16 अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रपति वीरता पदक तथा 10 पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को मुख्यमंत्री वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। सीएम योगी ने सभी को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि
पूर्ण विश्वास है कि अपराध और अपराधियों के प्रति राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति को यूपी पुलिस प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाती रहेगी। वर्ष 2017 के बाद पॉलिसी पैरालिसिस से प्रदेश को उबारते हुए हमने पुलिस रिफॉर्म को भी लागू किया।
आज प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में 14 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरे घटनाओं को रोकने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। जनपदों में इंटेगरेटेट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बन चुके हैं। अब नए इंटरसेप्टर वाहन भी लॉन्च किए जा रहे हैं, जो अलग-अलग जनपदों में जाकर सुरक्षा के मानकों को पूरा करने में योगदान देंगे।





