जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के पंचम स्थापना दिवस तथा युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ महाराज एवं राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की स्मृति में आयोजित सप्तदिवसीय व्याख्यानमाला के समापन समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ सम्मिलित किए। इस अवसर पर ‘अमृतकाल और राष्ट्रवाद’ तथा ‘नेशन एंड एक्सप्रेशन’ पुस्तकों का विमोचन एवं विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

साथ ही, श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विभिन्न प्रोग्रामों में चयनित विद्यार्थियों को प्रशंसा-पत्र भी प्रदान किए। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि विश्वविद्यालय ऐसा ज्ञान एवं शोध सृजित करें, जो समाज और उद्योग की वास्तविक जरूरतों से जुड़ा हो। साथ ही, विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप, रोजगार और उद्यम के अवसरों से जोड़े। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद परिवार को विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।






