जन प्रवाद, ब्यूरो।
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की कासना पुलिस ने बच्चे के अपहरण मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों गिरफ्तार किया है। तीनों के पैर में गोली लगी है। इसके अलावा दो अन्य अभियुक्त व दो अभियुक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से अपहृत बच्चा, अवैध शस्त्र, नाबालिग बच्चे की तस्करी से प्राप्त नकदी एवं घटना में प्रयुक्त कार व मोटरसाइकिल बरामद की है।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार ने बताया कि कासना पुलिस को 14 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि दिनांक 13 अक्टूबर को उनका 6 वर्षीय बेटा घर से खेलते-खेलते कहीं लापता हो गया है। पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कई टीमें बनाकर बच्चे की तलाश शुरू कर दी। दिनांक 17 अक्टूबर यानी शनिवार को थाना पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि कुछ अभियुक्त ग्राम डाढा के पास बच्चा चोरी करने की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं।

डीसीपी श्रवण कुमार ने बताया कि सूचना के तहत पुलिस ने ग्राम डाढ़ा गोल चक्कर पर चेकिंग शुरू कर दी है। तभी पुलिस टीम को सामने से एक कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखकर चालक ने कार को तेजी से भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। तेज रफ्तार होने के कारण कार पेड़ से टकराकर रुक गई। कार सवार बदमाशों ने अपने को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ में जवाबी कार्रवाई की जिसमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी। गोली लगते ही तीनों बदमाश घायल होकर जमीन पर गिर गए। पुलिस ने घायल बदमाशों की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र महिपाल, सुमित कुमार पुत्र अशोक कुमार एवं अंकित कुमार पुत्र गंगादास के रूप में हुई है। बदमाशों के कब्जे से तीन अवैध तमंचा, तीन खोखा और तीन जिंदा कारतूस, नकदी व घटना में प्रयुक्त औरा कार बरामद हुई है।

डीसीपी श्रवण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर विकास पुत्र धर्मपाल सिंह एवं नकुल पुत्र धर्मपाल सिंह को ग्राम डाढ़ा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व नगद रुपये बरामद किए हैं। इसके अलावा पुष्पा पत्नी गजराज एवं कमलेश पत्नी ओम प्रकाश को को कासना से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके अपहरण किया गया बच्चा बरामद किया है। पुलिस ने बच्चे को उनके परिजनों को सौंप दिया है। बच्चा मिलते ही परिजनों ने पुलिस को आभार जताया।