जन प्रवाद, ब्यूरो।
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद के गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा संगिनी संघ का प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारी आशा संगिनी बकाया भुगतान जारी करने, नसबंदी सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने और स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने की मांग कर रही हैं। आशा संगिनियों का कहना है कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं में अपनी जिम्मेदारियां निभा रही हैं, लेकिन उन्हें उनकी मेहनत के अनुरूप समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। इसी को लेकर उन्होंने शासन-प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।
गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहीं आशा संगिनी संघ ने शासन-प्रशासन से बकाया भुगतान जल्द जारी करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि नसबंदी सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं में किए गए कार्यों की प्रोत्साहन राशि समय से दी जाए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
प्रदर्शन में आशा संगिनी एवं ब्लॉक अध्यक्ष जयमाला चौहान के नेतृत्व में अन्य आशा संगिनियां भी अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने आशा कार्यकर्ताओं को स्थायी कर्मचारी घोषित करने और उनकी सेवा संबंधी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।
वाइट-आशा संगिनी एवं ब्लॉक अध्यक्ष जयमाला चौहान
आशा संगिनी संघ का प्रदर्शन जारी, भुगतान और स्थायीकरण की मांग
17-Oct-2026





