वीरता को वंदन बलिदान को नमन, सीएम योगी ने स्मृति परेड में लिया भाग

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर वीर अमर शहीदों के सम्मान में आयोजित ‘स्मृति परेड’ में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिसकर्मियों के आश्रितों से भेंटकर उनका सम्मान किया और शहीदों के सर्वोच्च बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के अमर शहीदों का स्मरण हमें यह बोध कराता है कि राष्ट्र की सुरक्षा केवल व्यवस्था नहीं, बल्कि सतत दायित्व है, जिसके निर्वहन में वीर जवान अपने सुख, सपने और जीवन तक समर्पित कर देते हैं। उन्होंने कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को शत-शत नमन किया।