जन प्रवाद, ब्यूरो।
नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी की आज आखिरी चुनावी रैली बैरकपुर में थी। उन्होंने अपनी इस अंतिम रैली में बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अब मैं बंगाल 4 मई के बाद ही लौटूंगा, जब भाजपा की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। उन्होंने कहा कि मेरे लिए देश की जनता ही मेरा परिवार है। घर छोड़ने के बाद से अब तक मैं आपके साथ ही रहता हूं। उन्होंने बंगाल के साथ अपने पुराने रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि मेरी निजी जिंदगी और आध्यात्मिक यात्रा बंगाल से ही शुरू हुई। शक्ति के प्रति मेरी गहरी आस्था रही है।

बंगाल ही महान हस्तियों से मैंने प्रेरणा ली। बंगाल के लोगों का मुझे बहुत ज्यादा प्यार मिला। उन्होंने अपनी जीत का भरोसा जताया और कहा कि अब तो मैं बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह में ही शामिल होने आऊंगा। उन्होंने कहा कि मुझे रैलियों के दौरान बहुत ही भावुक संदेश मिले। मैं रात में समय निकालकर इन संदेशों को पढ़ता हूं। इन संदेशों में लोगों का दर्द भरा हुआ है। मैं जानता हूं कि आपने मुझे कितनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। भाजपा प्रत्याशी कौस्तव बागची के लिए रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब मैं आप लोगों से 4 मई के बाद होने वाले भाजपा सरकार के शपथग्रहण में ही मिलूंगा।





