जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने परेड में शामिल होकर नवनियुक्त आरक्षियों को शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की सुरक्षा के लिए ईमानदारी से काम करने की सलाह भी दी। बता दें कि 2025 में 60,244 आरक्षियों की भर्ती वर्ष 2025 में हुई थी। इनकी ट्रेनिंग के बाद दीक्षांत समारोह आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस को हमने देश के बेहतरीन पुलिस बल के रूप में स्थापित किया है। पुलिस आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सीएम योगी ने परेड का निरीक्षण करने के साथ ही विभिन्न श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आरक्षियों को पुरस्कार का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान, कौशल और मूल्यों का उपयोग करते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्य-परायणता के साथ आप सभी उत्तर प्रदेश पुलिस की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।
उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य हेतु मंगलमय शुभकामनाएं

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल की कार्यक्षमता को और बेहतर करने के लिए रिकॉर्ड स्तर पर आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती की प्रक्रिया संपन्न की गई। सबसे बड़ी बात यह है कि इन भर्तियों में 20 प्रतिशत पदों पर अनिवार्य रूप से बेटियों की भर्ती की गई है। उत्तर प्रदेश में महिला कार्यबल 13 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत से अधिक हुआ है। पुलिस प्रशिक्षण के दौरान बेटियों ने जिस मजबूती, तत्परता, समर्पण और अनुशासन का परिचय दिया वह अत्यंत सराहनीय है। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस को हमने देश के बेहतरीन पुलिस बल के रूप में स्थापित किया है। साथ ही 2,18,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की गई है। प्रदेश में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र उत्कृष्ट हो रहे हैं। यूपी पुलिस ट्रेनिंग पोर्टल के नाम पर डिजिटल प्लेटफार्म भी लांच किया गया।

शारीरिक प्रशिक्षण को वैज्ञानिक और आधुनिक बनाने के लिए स्मार्ट पीटी प्रोग्राम लागू किया गया है। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आधी आबादी की सुरक्षा के लिए लगातार मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सुरक्षा, महिला सम्मान और उनके स्वावलंबन के लिए बेहतरीन कार्यक्रम आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश में महिला कार्यबल 13 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत हुआ है। पूरे प्रदेश में 10 पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों, 73 जनपदों की पुलिस लाइंस और 29 पीएसी बटालियनों के कुल 112 रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटरों में आज आरक्षी दीक्षांत परेड एक साथ आयोजित की गई है।

सीएम योगी ने कहा कि आदरणीय नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मिशन कर्मयोगी के तहत कर्मयोगी पोर्टल पर पांच विशेष मॉड्यूल तैयार किए गए। 32 विशेष प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही संचालित साधना सप्ताह में उत्तर प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों ने एक करोड़ 25 लाख कोर्स पूर्ण करके उत्तर प्रदेश को पूरे देश में प्रथम स्थान भी दिलवाया है। उन्होंने कहा कि हमने यूपी 112 के रिस्पांस टाइम को 65 से घटाकर 6 से 7 मिनट तक लाने में सफलता प्राप्त की है।





