जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ छावनी को मॉडल छावनी के रूप में विकसित करने के लिए 101 करोड़ की लागत से 12 विकास परियोजनाओं के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सहभाग किया।

इन विकास परियोजनाओं से लखनऊ छावनी क्षेत्र में आधुनिक नागरिक सुविधाओं, बेहतर अधोसंरचना एवं सुव्यवस्थित विकास को नई गति मिलेगी। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के समन्वित प्रयासों से लखनऊ को आधुनिक, सुविधासंपन्न और विकसित शहर के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प निरंतर साकार हो रहा है।






