नवी मुंबई में 1.15 करोड़ रुपये की विदेशी शराब जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार

ठाणे, एजेंसी। आबकारी विभाग ने नवी मुंबई में एक ट्रक से 1.15 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी शराब जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। राज्य आबकारी अधीक्षक प्रवीण तांबे ने कहा, ‘‘हमारे उड़न दस्ते ने 11 अक्टूबर को एक ट्रक को रोका, जिसमें बिना शुल्क चुकाए विदेशी शराब ले जाई जा रही थी। यह शराब केवल गोवा में बिक्री के लिए बनाई गई थी। शराब की बोतलों पर अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) और बैच नंबर दर्ज नहीं थे।’’इस मामले में महाराष्ट्र निषेध अधिनियम, 1949 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।