जन प्रवाद, ब्यूरो।
अमरोहा। अमरोहा में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। डिडौली थाना क्षेत्र के मुंडा इम्मा गांव में मंगलवार-बुधवार की रात करीब एक बजे ईदगाह की दीवार पर तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव में तेंदुए की मौजूदगी से बच्चों की सुरक्षा और किसानों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है।
तेंदुए का यह वीडियो जनपद अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के मुंडा इम्मा गांव का बताया जा रहा है। मंगलवार-बुधवार की रात करीब एक बजे ईदगाह की दीवार पर तेंदुआ दिखाई देने की खबर से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद इलाके में भय का माहौल है। तेंदुए की मौजूदगी की आशंका से ग्रामीण अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। वहीं, खेतों में काम करने वाले किसानों में भी डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई करते हुए तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। वन्यजीव से किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है। तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब जाने या उसे घेरने की कोशिश न करें और तत्काल वन विभाग व स्थानीय पुलिस को सूचना दें।
अमरोहा में तेंदुए की दस्तक से हड़कंप, शिकार की ताक में दीवार पर बैठा तेंदुआ
16-Oct-2026





