यूपी में माफियाओं से मुक्त जमीन पर आवास, 602 आवासों के निर्माण के लिए भूमिपूजन

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
प्रयागराज। डबल इंजन सरकार के सुशासन, रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और विकास के संकल्प से तीर्थराज प्रयागराज प्रगति के नित नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। उक्त बातें सीएम योगी ने प्रयागराज में आयोजित स्नातक मतदाता सम्मेलन के दौरान कहीं। 

उन्होंने कहा कि आज जनपद प्रयागराज में माफिया से मुक्त कराई गई भूमि पर पद्म लोक आवास योजना के अंतर्गत 191 करोड़ की लागत से 602 आवासों के निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर सीएम योगी ने विधिवत पूजा-पाठ के साथ भूमिपूजन किया। 

इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत पीपलगांव में निर्मित 556 आवासों के लाभार्थियों को आवास की चाबियां भी वितरित कीं। सीएम योगी ने सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शारदीय नवरात्रि तथा विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।