‘भारत टैक्सी’ एवं ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ का शुभारंभ 

जन प्रवाद, ब्यूरो।
लखनऊ। ‘भारत टैक्सी’ एवं ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ का लखनऊ में बुधवार को शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोन के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। 

इस अवसर पर ‘मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना’ के ई-पोर्टल, किसानों को उर्वरक एवं बीज की सहज, सुव्यवस्थित व समय पर उपलब्धता के लिए ‘उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप’ और उत्तर प्रदेश को-आॅपरेटिव डेटाबेस सेंटर के मोबाइल ऐप यूपीसीडीसी का शुभारंभ किया गया। भारत टैक्सी एवं विभिन्न संस्थाओं के मध्य एमओयू का आदान-प्रदान भी हुआ। साथ ही, भारत टैक्सी के सारथियों को शेयर प्रमाण-पत्र का वितरण कर विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किए गए। 

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन तथा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन आज भारत की समृद्धि का प्रतीक बन रहा है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई दी।