जन प्रवाद, ब्यूरो।
दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप में IND Vs Pak मैच पर काले बादलों का संकट बरकरार है। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ मैच खेलने से साफ इंकार कर दिया है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक इसको लेकर आईसीसी को लेटर लिखकर जानकारी नहीं दी है। ऐसे में 15 फरवरी को IND Vs Pak मैच होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। टूर्नामेंट के सबसे बड़े IND Vs Pak मैच को कराने के लिए आईसीसी हर संभव प्रयास कर रहा है। 8 फरवरी यानी रविवार को ICC की पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी के साथ बैठक भी हुई। बैठक में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष भी मौजूद रहे। पाकिस्तान ने भारत संग मैच खेलने के एवज में तीन बड़ी मांग रख दी हैं। इनमें से एक मांग तो ऐसी है कि उसे भारत किसी भी हाल में नहीं मानेगा।

बता दें कि टेलीकॉम एशिया की एक रिपोर्ट के अनुसार PCB चीफ मोहसिन नक़वी ने बॉयकॉट कॉल खत्म करने के लिए आईसीसी के सामने जो मांग रखी हैं उनमें से वर्ल्ड बॉडी से ज्यादा रेवेन्यू शेयर करना शामिल है। साथ ही भारत के साथ बाइलेटरल क्रिकेट संबंध फिर से शुरू करने के लिए भी कहा। उन्होंने यह भी मांग की कि टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाएं।

बता दें कि भारत दूसरी मांग के लिए कभी राजी नहीं होगा। 2012 में भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी। विगत वर्ष भारत में हुए पहलगाम अटैक के बाद भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रुख और भी टाइट हो गया है। इंडिया ने एशिया कप 2025 से ही पास्तिानी खिलाड़ियों से हैंडशेक करना बंद कर रखा है। पाकिस्तान की बाकी दो डिमांड भले ही पूरी हो जाएं, लेकिन बाइलेटरल सीरीज का फिर से शुरू होना नामुमकिन है।





