इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 17 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2010 में भारतीय मुक्केबाजों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीते थे। विजेंद्र कुमार को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ बॉक्सर अवार्ड प्रदान किया गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 17 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1498 : वास्को डी गामा ने कालीकट के नजदीक पहली बार लंगर डाला था।
2-
1540 : शेरशाह ने हरदोई में हुमायूं को हराया था। इसे इतिहास में कन्नौज की लड़ाई के नाम से जाना जाता है।
3-
1749 : चेचक के टीके का अविष्कार करने वाले एडवर्ड जेनर का जन्म हुआ था।
4-
1769 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे।
5-
1792 : 24 लोगों ने मिलकर न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की शुरुआत की थी।
6-
1857 : बहादुर शाह जफर द्वितीय को स्वतंत्र मुगल बादशाह घोषित किया गया था।
7-
1949 : भारत ने राष्ट्रमंडल देशों के समूह में बने रहने का फैसला किया था।
8-
1974 : आयरलैंड के डबलिन शहर में तीन कार बम धमाकों में 23 लोगों की जान चली गई और 100 से अधिक घायल हुए थे।
9-
1975 : जापान की जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली महिला बनी थीं।
10-
1978 : मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन का चुराया हुआ ताबूत खोज लिया गया था।
11-
1987 : भारत के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।
12-
2000 : रूसी संसद के ऊपरी सदन फेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि को मंजूरी दी थी।
13-
2000 : ब्रिटेन के दो रॉयल मरीन कमांडो बिना किसी सहायता के उत्तरी ध्रुव पर पहुंचे थे। यह कारनामा करने वाले वह पहले ब्रिटिश नागरिक बने।
14-
2002 : पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव कब्रिस्तान से बरामद किया गया था।
15-
2004 : अमेरिका का मेसाचुसेट्स समलैंगिक शादी को मान्यता देने वाला पहला राज्य बना था।
16-
2007 : भारत-पाकिस्तान के बीच समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू हुआ था।
17-
2008 : तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया था।
18-
2010 : भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया था।
19-
2010 : भारत ने दो हजार किलोमीटर तक मार करने में सक्षम ‘अग्नि-2’ प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया था।
20-
2014 : भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर का निधन हुआ था।
21-
2018 : बीएस येदियुरप्पा ने तीसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।