देश-दुनिया का 12 अगस्त का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 12 अगस्त के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म आज के दिन 1919 में हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 12 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1765 : इलाहाबाद संधि के तहत भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की शुरुआत हुई थी।
2-
1831 : नीदरलैंड और बेल्जियम ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
3-
1833 : अमेरिका में शिकागो शहर की स्थापना हुई थी।
4-
1908 : हेनरी फोर्ड की कार कंपनी ने अपना पहला कार मॉडल बनाया था।
5-
1914 : भारतीय फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन का जन्म  हुआ था।
6-
1914 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने ऑस्ट्रिया-हंगरी पर हमले का ऐलान किया था।
7-
1919 : भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का जन्म हुआ था।
8-
1920 : पोलैंड और रूस के बीच वारसा की लड़ाई शुरू हुई थी।
9-
1945 : भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज जॉर्ज सिडनी अरुंडेल का निधन हुआ था।
10-
1953 : यूनान के लोनियन द्वीप में आए विनाशकारी भूकंप में 435 लोगों की जान चली गई थी।
11-
1960 : नासा ने अपना पहला सफल संचार उपग्रह ईको-ए प्रक्षेपित किया था।
12-
1972 : भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी ज्ञानेंद्र पांडेय का जन्म हुआ था।
13-
1981 : आईबीएम ने अपना पहला पर्सनल कंप्यूटर पेश किया था। जिसकी कीमत 16 हजार डॉलर रखी गई थी।
14-
1982 : प्रसिद्ध इतिहासवेत्ता, विचारक और निबंधकार भगवतशरण उपाध्याय का निधन हुआ था।
15-
1994 : कांगो गणराज्य की राजधानी ब्राजविल्ले के एक चर्च में भगदड़ होने से 142 लोगों की जान चली गई थी।
16-
2003 : अमेरिका ने भारत और इजरायल के बीच फाल्कन सौदे को मंजूरी दी थी।
17-
2004 : फ्रांस के मशहूर स्ट्राइकर जिनेदिन जिदान ने अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास लिया था।
18-
2006 : यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने जापान के संचार उपग्रह और फ्रांस के एक सैन्य उपकरण को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया था।
19-
2009 : प्रसिद्ध अर्थशास्त्री सी. रंगराजन को प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
20-
2015 : चीन के उत्तरी शहर तियानजिन में हुए धमाकों में 50 लोगों की जान चली गई और कम से कम 700 अन्य घायल हो गए थे।