देश-दुनिया का 30 अप्रैल का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 30 अप्रैल के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1945 में जर्मन तानाशाह हिटलर ने सोवियत सेनाओं से घिरने के बाद खुद को गोली मारकर अपनी पत्नी इवा ब्राउन के साथ आत्महत्या कर ली थी। देश-दुनिया के इतिहास में 30 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1030 : भारत में सोमनाथ समेत कई प्रसिद्ध मंदिरों को लूटने वाले महमूद गजनवी का निधन हुआ था।
2-
1789 : जॉर्ज वॉशिंगटन सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए थे।
3-
1863 : ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकार वाली भारतीय नौसेना की कमान ब्रिटिश एडमिरल को सौंपी गई थी।
4-
1864 : न्यूयॉर्क अमेरिका का ऐसा राज्य बना जहां शिकार के लिए लाइसेंस फीस लगाया गया था।
5-
1870 : भारतीय सिनेमा के पितामह धुंदीराज फाल्के उर्फ दादा साहब फाल्के का जन्म हुआ था।
6-
1896 : प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु मां आनंदमयी का जन्म हुआ था।
7-
1908 : खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका था, लेकिन बम की चपेट में आने से दो बेगुनाहों की मौत हो गई थी। 
8-
1927 : सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश फातिमा बीबी का जन्म हुआ था।
9-
1936 : महात्मा गांधी ने अपना आवास बदला और वर्धा में सेवाग्राम आश्रम में रहने लगे थे। 
10-
1945 : जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन ने आत्महत्या की थी।
11-
1949 : संयुक्त राष्ट्र संघ के नौवें महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का जन्म हुआ था।
12-
1973 : अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने देश के राष्ट्रपति के नाते वॉटरगेट कांड की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि उन्होंने साफ कहा था कि वह निजी तौर पर इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं।
13-
1975 : वियतनाम युद्ध का अंत हुआ था। राष्ट्रपति दुओंग वैन मिन्ह ने अपनी सेनाओं से समर्पण करने और उत्तरी वियतनामियों से हमले रोकने को कहा था।
14-
1991 : अंडमान द्वीप समूह के एक निर्जन द्वीप पर सुप्त पड़े ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ था। 
15-
1993 : जर्मनी के हैम्बर्ग शहर में एक मैच के दौरान टेनिस खिलाड़ी मोनिका सेलेस को छुरा मारकर घायल कर दिया गया था।
16-
2000 : आतंकवाद से निपटने में सहयोग के आह्वान के साथ जी-77 शिखर सम्मेलन हवाना में संपन्न हुआ था।
17
2008 : चालक रहित विमान ‘लक्ष्य’ का ओडिशा के चांदीपुर समुद्र तट से सफल परीक्षण किया गया था।
18-
2013 : नीदरलैंड की महारानी बीट्रिक्स ने पद छोड़ा और विलेम अलेक्जेंडर राजा बने थे।
19-
2017 : नेपाल के उच्चतम न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की पर महाभियोग का प्रस्ताव लाया गया था।
20-
2020 : हिंदी सिने जगत के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का निधन कैंसर से हुआ था।