इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 28 अप्रैल के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1914 में अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया के एस्सेल्स इलाके में एक कोयला खदान हादसे में 181 लोगों की जान चली गई थी। देश-दुनिया के इतिहास में 28 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1740 : प्रसिद्ध मराठा शासक पेशवा बाजीराव प्रथम का निधन हुआ था।
2-
1910 : इंग्लैंड में क्लोड ग्राहम वाइट नाम के पायलट ने पहली बार रात में विमान उड़ाया था।
3-
1914 : अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया के एस्सेल्स इलाके में एक कोयला खदान हादसे में 181 लोगों की जान चली गई थी।
4-
1932 : इंसानों के लिए पीत ज्वर का टीका विकसित करने की घोषणा की गई थी।
5-
1935 : रूस की राजधानी मॉस्को में भूमिगत मेट्रो ट्रेन की शुरुआत की गई थी।
6-
1937 : इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन का जन्म हुआ था।
7-
1943 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जर्मनी से जापान की अपनी यात्रा के दौरान मेडागास्कर के निकट जर्मन पनडुब्बी से जापानी पनडुब्बी में सवार हुए थे।
8-
1945 : इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी, उनकी प्रेमिका क्लारा पेटाची और उसके सहयोगियों की हत्या कर दी गई थी।
9-
1964 : जापान आर्थिक सहयोग और विकास संगठन यानी ओईसीडी में शामिल हुआ था।
10-
1971 : हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक और पटकथा लेखक निखिल आडवाणी का जन्म हुआ था।
11-
1986 : सोवियत संघ ने हादसे के दो दिन बाद स्वीकारा कि यूक्रेन के चेर्नोबिल में परमाणु रिसाव हुआ था।
12-
1992 : ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक का निधन हुआ था।
13-
1993 : जाम्बिया के एक विमान के गेबोन के लिबरविले में दुर्घटनाग्रस्त होने से 30 फुटबाल खिलाड़ियों की जान चली गई थी।
14-
1995 : दक्षिण कोरिया में मेट्रो में गैस विस्फोट होने से 103 लोगों की जान चली गई थी।
15-
1996 : ऑस्ट्रेलिया के बंदूकधारी मार्टिन ब्रायंट ने तस्मानिया के पोर्ट आर्थर इलाके में गोलियां बरसाकर 35 लोगों की जान ले ली थी।
16-
2001 : अमेरिकी बिजनेसमैन डेनिस टीटो पहले अंतरिक्ष पर्यटक बने थे। उन्होंने छह दिन की अंतरिक्ष यात्रा के लिए करीब दो करोड़ डॉलर की रकम अदा की थी।
17-
2002 : पाकिस्तान की सर्वोच्च न्यायालय ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के जनमत संग्रह को वैध करार दिया था।
18-
2003 : दुनिया भर में कर्मचारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दिवस मनाया गया था। इसी दिन काम के दौरान मारे गए मजदूरों को भी याद किया जाता है।
19-
2007 : श्रीलंका को हराकर ऑस्ट्रेलिया चौथी बार विश्व क्रिकेट चैंपियन बना था।
20-
2008 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने पीएसएलवी-सी-9 के प्रक्षेपण के साथ एक नया इतिहास रचा था।
21-
2008 : पाकिस्तान की प्रधानमंत्री रहीं बेनजीर भुट्टो को मरणोपरांत प्रतिष्ठित टिपरी इंटरनेशनल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
देश-दुनिया का 28 अप्रैल का इतिहास
28-Apr-2025