इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 26 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज केदिन 1999 में कारगिल युद्ध आधिकारिक तौर पर समाप्त घोषित किया गया था। इस जंग में भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान पर गौरवपूर्ण जीत हासिल की थी। देश के लिए जवानों की शहादत इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर अमर गाथा बन गई। देश-दुनिया के इतिहास में 26 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1876 : कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना हुई थी।
2-
1945 : विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
3-
1951 : नीदरलैंड और जर्मनी के बीच युद्ध समाप्त हो गया था।
4-
1953 : कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति की शुरुआत हुई थी।
5-
1965 : मालदीव ब्रिटेन के कब्जे से आजाद हुआ था।
6-
1993 : दक्षिण कोरिया में बोइंग विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 66 यात्रियों की जान चली गई थी।
7-
1994 : तुर्की वायु सेना द्वारा कुर्द में की गई बमबारी में 70 लोग मारे गए थे।
8-
1997 : श्रीलंका ने एशिया कप का खिताब जीता था।
9-
1998 : महान महिला एथलीट जैकी जायनर कर्सी ने संन्यास की घोषणा की थी।
10-
1999 : कारगिल युद्ध आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया था। इस जंग में भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान पर गौरवपूर्ण जीत हासिल की थी।
11-
2000 : फिजी में विद्रोही नेता जार्ज स्पीट को सेना ने गिरफ्तार किया था।
12-
2002 : इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 वर्ष की सजा सुनाई थी।
13-
2004 : ईरान के विदेश मंत्री कमल करजई ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ गैस पाइप लाइन के प्रस्ताव पर वार्ता की थी।
14-
2004 : ब्राजील ने अर्जेंटीना को हराकर फुटबॉल का कोपा कप खिताब जीता था।
15-
2005 : मुंबई में अभूतपूर्व बरसात से जनजीवन ठप्प हो गया था। जिसमें एक हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
16-
2007 : पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति संपन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ-7 का सफल परीक्षण किया था।
17-
2008 : यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नये ग्रह की खोज की थी।
18-
2008 : गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके हुए थे। जिसमें 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हुए थे।
19-
2012 : सीरिया में हिंसक घटनाओं में एक दिन में करीब 200 लोगों की जान चली गई थी।
20-
2013 : पाकिस्तान के पाराचिनार में हुए बम विस्फोट में 57 लोगों की मौत हो गई थी।
देश-दुनिया का 26 जुलाई का इतिहास
26-Jul-2025