देश-दुनिया का 26 अप्रैल का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 26 अप्रैल के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1975 में सिक्किम को भारतीय गणराज्य में शामिल किया गया और यह देश का 22वां राज्य बना था। देश-दुनिया के इतिहास में 26 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1755 : रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया था।
2-
1828 : यूनान की आजादी के समर्थन में रूस ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
3-
1864 : स्वामी दयानन्द सरस्वती के शिष्य तथा आर्य समाज के पांच प्रमुख नेताओं में से एक पंडित गुरुदत्त विद्यार्थी का जन्म हुआ था।
4-
1897 : प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक नितिन बोस का जन्म हुआ था।
5-
1903 : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की थी।
6-
1920 : महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम का निधन हुआ था।
7-
1928 : लंदन में मोम की मूर्तियों के लिये मशहूर ‘मैडम तुसाद प्रदर्शनी’ दिखायी गयी थी।
8-
1929 : इंग्लैंड से भारत के लिए पहली नॉन-स्टॉप उड़ान पूरी हुई थी।
9-
1962 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान रेंजर-4 ने चांद की सतह पर कदम रखा था। तकनीकी गड़बड़ी के कारण इसका संपर्क पृथ्वी से टूट गया और यह चांद की सतह के चित्र नहीं भेज सका था।
10-
1964 : तांगानिका और जंजीबार के विलय के बाद तंजानिया संयुक्त गणराज्य की स्थापना हुई और जूलियस न्येरेरे प्रथम राष्ट्रपति बने थे।
11-
1975 : सिक्किम को भारत का 22वां राज्य बनाया गया था।
12-
1984 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने चीन की यात्रा की थी।
13-
1986 : तत्कालीन सोवियत संघ के यूक्रेन प्रांत के चेरनोबिल में परमाणु हादसे के कारण बड़ी मात्रा में रेडियोधर्मी विकिरण हुआ था।
14-
1990 : वीआरपी मेनन ने 463 घंटे तक लगातार डिस्को डांस करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। 
15-
1993 : महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बोइंग-737 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से करीब 60 लोगों की जान चली गई थी।
16-
2005 : सीरिया ने लेबनान में 29 साल बाद अपना सैन्य अधिकार समाप्त किया था।
17-
2006 : भारत और उजबेकिस्तान ने छह समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
18-
2008 : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बना 390 मेगावाट का दुल हस्ती जलविद्युत संयंत्र देश को समर्पित किया था।
19-
2010 : बिहार सरकार ने प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग ‘गंगा केला’ के रूप में करने का फैसला किया था।
20-
2020 : देश में कोरोना महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 26 हजार के पार पहुंच गई थी। राज्यों ने कुछ दुकानें खोलने की अनुमति देकर लॉकडाउन की शर्तों में ढील देने की शुरुआत की थी।