देश-दुनिया का 25 अप्रैल का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 25 अप्रैल के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1982 में दूरदर्शन पर पहली बार ब्लैक एंड व्हाइट से रंगीन प्रसारण हुआ था।  देश-दुनिया के इतिहास में 25 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1809 : ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।
2-
1867 : जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई थी।
3-
1905 : दक्षिण अफ्रीका में अश्वेतों को मतदान का अधिकार दिया गया था।
4-
1954 : बेल लैब्स ने न्यूयॉर्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की थी।
5-
1953 : कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों जेम्स डी वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक ने डीएनए की संरचना की व्याख्या की थी। जिसमें उन्होंने जीव विज्ञान की इस पहेली का जवाब खोज लिया कि जीव अपना वंश कैसे बढ़ाते हैं।
6-
1957 : सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार संचालित किया गया था।
7-
1980 : अमेरिकी सेना की तेहरान में अपने दूतावास में बंधकों को छुड़ाने की कोशिश नाकामयाब हुई थी। इस अभियान में आठ अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।
8-
1981 : जापान के सुरूगा में एक परमाणु संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हुए थे।
9-
1982 : दिल्ली में दूरदर्शन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरुआत हुई थी।
10-
1983 : जर्मनी की पत्रिका ‘स्टर्न’ ने हिटलर की उस विवादास्पद डायरी को छापना शुरू किया, जिसे उन्होंने कथित रूप से दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान लिखा था।
11-
1989 : इथियोपिया में दिमागी बुखार से 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। यह बीमारी सूडान तक फैली और वहां भी कम से कम 400 लोगों की मौत हो गई थी।
12-
2000 : भारतीय हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध कथा और कहानी लेखक पंडित मुखराम शर्मा का निधन हुआ था।
13-
2010 : भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकाप्टरों की जगह लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर खरीदने की प्रक्रिया शुरू हुई थी।
14-
2007 : बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज का नया परिसर पनामा में खोला गया था।
15-
2010 : आईपीएल के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर खिताब जीता था।
16-
2013 : ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 27 वर्ष के बाद दोबारा खोला था।
17-
2015 : नेपाल में राजधानी काठमांडू के नजदीक आए भीषण भूकंप में 8 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
18-
2018 : आसाराम बापू को कोर्ट ने नाबालिग के साथ दुराचार करने के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
19-
2020 : देश में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 779 पहुंची गई थी, जबकि 24 हजार 942 लोग संक्रमित हो गए थे।
20-
2021 : पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित राजन मिश्र का निधन कोरोना के कारण हुआ था।
21-
2021 : इराक के बगदाद में कोविड अस्पताल में सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग में  82 लोगों की जान चली गई थी।