देश-दुनिया का 22 अप्रैल का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 22 अप्रैल के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को बचाने के लिए ‘पृथ्वी दिवस’ यानी ‘अर्थ डे’ मनाने की शुरुआत हुई थी। 1970 में  शुरू की गई इस परंपरा को 192 देशों ने खुली बांहों से अपनाया था। देश-दुनिया के इतिहास में 22 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1792 : अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने यूरोप के युद्ध में अमेरिकी तटस्थता की घोषणा की थी।
2-
1870 : रूस की क्रांति के जनक व्लादिमीर लेनिन का जन्म हुआ था।
3-
1906 : यूनान के एथेंस में 10 वें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई थी।
4-
1915 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया था।
5-
1921 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने इंडियन सिविल सर्विस से इस्तीफा दिया था।
6-
1926 : पर्शिया, तुर्की और अफगानिस्तान के बीच सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।
7-
1931 : मिस्र और इराक के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
8-
1944 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने न्यू गिनी में जापान के खिलाफ बड़े हमले की शुरुआत की थी।
9-
1958 : एडमिरल आर. डी. कटारी भारतीय नौसेना के पहले प्रमुख बनाए गए थे।
10-
1970 : दुनिया में पहली बार पृथ्वी दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी।
11-
1977 : ऑप्टिकल फाइबर को पहली बार टेलीफोन ट्रैफिक में इस्तेमाल किया गया था।
12-
1974 : भारत के प्रसिद्ध लेखक चेतन भगत का जन्म हुआ था।
13-
1983 : अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर वापस लौटा था।
14-
1997 : पेरू में जापानी दूतावास में चार माह से चल रही घेराबंदी को समाप्त करने के लिए सेना ने प्रवेश किया था।
15-
2001 : मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल महमूद अली खां का निधन हुआ था।
16-
2004 : उत्तरी कोरिया के रिंगचोन में पेट्रोलियम से लदी ट्रेनों की टक्कर से 150 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।
17-
2008 : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
18-
2012 : लंदन मैराथन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर जान चली गई थी।
19-
2013 : भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक लालगुड़ी जयरमण का निधन हुआ था।
20-
2016 : 170 से ज्यादा देशों ने जलवायु परिवर्तन पर पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए थे। इसे नवंबर 2016 में लागू किया गया था।