देश-दुनिया का 21 अप्रैल का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 21 अप्रैल के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1526 में काबुल के शासक जहीरूद्दीन मोहम्मद बाबर और दिल्ली की सल्तनत के सम्राट इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई हुई। इस लड़ाई में लोदी मारा गया और भारत में मुगल साम्राज्य की नींव पड़ी। देश-दुनिया के इतिहास में 21 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1451 : लोदी वंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी दिल्ली का शासक बना था।
2-
1526 : मुगल शासक बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई हुई थी, जिसमें इब्राहिम लोदी मारा गया था। 
3-
1864 : प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार मैक्स वेबर का जन्म हुआ था।
4-
1891 : भारतीय रिजर्व बैंक के पहले उप-गवर्नर जेम्स ब्रेड टेलर का जन्म हुआ था।
5-
1895 : अमेरिका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर ‘पैनटॉप्टिकॉन’ का प्रदर्शन किया गया था।
6-
1910 : टॉम सॉयर तथा हकलबरी फिन जैसे जिंदादिल किरदारों के रचयिता अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन का निधन हुआ था।
7-
1910 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और उड़ीसा के 5वें मुख्यमंत्री सदाशिव त्रिपाठी का जन्म हुआ था।
8-
1924 : भारत के पहले निशानेबाज करणी सिंह का जन्म हुआ था। उन्हें 1961 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
9-
1926 : इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म हुआ था।
10-
1938 : सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा...के रचयिता मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का निधन लाहौर में हुआ था।
11-
1941 : यूनान ने नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।
12-
1945 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सोवियत संघ की सेना ने जर्मनी के बर्लिन शहर के कुछ इलाकों पर कब्जा किया था।
13-
1960 : ब्रासीलिया शहर को ब्राजील की राजधानी बनाया गया था।
14-
1987 : श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बम धमाके में 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। 
15-
1989 : चीन के थ्येन आन मन चौराहे पर छात्रों ने विशाल प्रदर्शन किया था।
16-
1996 : भारतीय वायु सेना के संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया था।
17-
2006 : नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की थी।
18-
2007 : वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज ब्रायन लारा ने एक दिवसीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।
19-
2008 : भारत और ब्रिटेन की नौसेनाओं के बीच तीसरा साझा अभ्यास गोवा के निकट कोंकण में शुरू हुआ था।
20-
2013 : आकंड़ों की बाजीगरी में मशीन को मात देने वाली शकुन्तला देवी का निधन हुआ था।
21-
2015 : भारतीय राजनीतिज्ञ एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जानकी बल्लभ पटनायक का निधन हुआ था।