देश-दुनिया का 07 नवंबर का इतिहास

इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 07 नवंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले एशिया के पहले वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकटरमन का जन्म आज के दिन 1888 में तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली में हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 07 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1832 : प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ कार्यकर्ता पंडित विश्वंभर नाथ का जन्म हुआ था।
2-
1858 : अंग्रेजों के खिलाफ लोहा लेने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी बिपिन चंद्र पाल का जन्म हुआ था। 
3-
1862 : अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का निधन हुआ था। ब्रिटिश हुकूमत ने उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों का साथ देने पर रंगून निर्वासित कर दिया था, जहां हिरासत में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
4-
1867 :  रेडियोधर्मिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण खोज के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मैरी क्यूरी का जन्म हुआ था।
5-
1888 : भारत के महान भौतिक शास्त्री सी वी रमन का जन्म हुआ था। उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
6-
1923 : भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता और देश भक्त अश्विनी कुमार दत्त का निधन हुआ था।
7-
1936 : प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार चंद्रकांत देवताले का जन्म हुआ था।
8-
1954 : दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार अभिनेता कमल हसन का जन्म हुआ था।
9-
1978 : भारत के प्रमुख चिकित्सक और देश सेवक जीवराज मेहता का निधन हुआ था।
10-
1996 : नासा ने मंगल ग्रह का लंबे समय तक अध्ययन करने के लिए रोबोटिक अंतरिक्ष यान मार्स ग्लोबल सर्वेयर को अंतरिक्ष में भेजा था।
11-
1996 : आंध्र प्रदेश में भीषण तूफान की वजह से दो हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
12-
1998 : दुनिया का सबसे बुजुर्ग जॉन ग्लेन नाम का अंतरिक्ष यात्री धरती पर सुरक्षित वापस लौटा था।
13-
1998 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की थी।
14-
2000 : पद्म भूषण से सम्मानित भारत की समाज सेविका तारा चेरियन का निधन हुआ था।
15-
2002 : ईरान ने अमेरिकी उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया था।
16-
2003 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने देश में गर्भपात पर रोक संबन्धी विधेयक पर हस्ताक्षर किए थे।
17-
2003 : राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा ने श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा वापस ली थी।
18-
2005 : कुख्यात डकैत निर्भय सिंह गुज्जर की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी।
19-
2015 : भारतीय निर्देशक और कवि बप्पादित्य बंदोपाध्याय का निधन हुआ था।
20-
2018 : यूपी की योगी सरकार ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया था। 
21-
2021 : इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ड्रोन हमले में बाल-बाल बच गए थे। जबकि उनके सात सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे।