इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 08 नवंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने का ऐलान किया था। नोटबंदी की यह घोषणा उसी दिन आधी रात से लागू हो गई। इससे कुछ दिन देश में अफरातफरी का माहौल रहा। देश-दुनिया के इतिहास में 08 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1729 : ब्रिटेन, फ्रांस और स्पेन ने सेविल की संधि पर हस्ताक्षर कर दो वर्षों से चल रहे ब्रिटेन-स्पेन युद्ध को समाप्त किया था।
2-
1829 : ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा खत्म करने की पहल की थी।
3-
1895 : भौतिकशास्त्री विल्हेम कोनार्ड रॉन्टजन ने एक्स-रे की खोज की थी।
4-
1920 : भारत की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सितारा देवी का जन्म हुआ था।
5-
1927 : भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का जन्म हुआ था।
6-
1939 : एडोल्फ हिटलर की हत्या के लिए टाइम-बम लगाया था, लेकिन किस्मत से हिटलर का साथ दिया और वह बच गया था।
7-
1945 : हांगकांग में हुई एक नौका दुर्घटना में 1550 लोगों की जान चली गई थी।
8-
1956 : संयुक्त राष्ट्र ने सोवियत संघ से यूरोपीय देश हंगरी से हटने की अपील की थी।
9-
1959 : प्रसिद्ध साहित्यकार लोचन प्रसाद पांडेय का निधन हुआ था।
10-
1960 : भारत के पहले वायुसेना प्रमुख सुब्रतो मुखर्जी का निधन हुआ था।
11-
1972 : अमेरिका की केबल टेलीविजन कंपनी एचबीओ की शुरुआत हुई थी।
12-
1977 : दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी का निधन हुआ था।
13-
1990 : आयरलैंड की जनता ने मैरी रॉबिन्सन को देश की पहली महिला राष्ट्रपति चुना था।
14-
1998 : बांग्लादेश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख मुजीब-उर-रहमान की हत्या के जुर्म में 15 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई थी।
15-
1999 : राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने वन-डे क्रिकेट मैच में 331 रन की साझेदारी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
16-
2000 : बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयॉर्क सीट पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा था।
17-
2008 : भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुंचा था।
18-
2013 : फिलीपींस में भीषण तूफान हैयान ने कहर ढाया था। जिसमें दस हजार से ज्यादा लोगों की मौत और लाखों लोग बेघर हुए थे।
19-
2016 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था और 500 तथा 1000 के नोट बंद कर दिए गए थे। उसके बाद 2000 के नए नोट जारी किए गए थे।
20-
2016 : तमाम आकलन को झुठलाते हुए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति चुने गए थे।
देश-विदेश का 08 नवंबर का इतिहास
08-Nov-2025

