इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 02 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। भारतीय सिने जगत के बेहतरीन निर्माता-निर्देशक और लेखक सत्यजीत रे का जन्म आज केदिन 1921 में हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 02 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1519 : इटली के महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन हुआ था।
2-
1885 : बेल्जियम के राजा लियोपोल्ड द्वितीय ने स्वतंत्र स्टेट कांगो की स्थापना की थी।
3-
1921 : पद्म भूषण, पद्म विभूषण, भारत रत्न, और आस्कर अवॉर्ड से अलंकृत फिल्म निर्माता-निर्देशक और लेखक सत्यजीत रे का जन्म हुआ था।
4-
1922 : भारत के प्रसिद्ध पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी विल्सन जोन्स का जन्म हुआ था।
5-
1924 : नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इनकार किया था।
6-
1929 : भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का जन्म हुआ था।
7-
1933 : तानाशाह हिटलर ने जर्मनी में मजदूर संघों पर प्रतिबंध लगा दिया था।
8-
1945 : इटली में मौजूद जर्मन सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था।
9-
1949 : महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू हुई थी।
10-
1950 : फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा था।
11-
1952 : दुनिया के पहले जेट विमान डी हैविलैंड ने लंदन से जोहानिसबर्ग के बीच पहली उड़ान भरी थी।
12-
1968 : लोकसभा में पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक्ट को मंजूरी मिली थी।
13-
1975 : प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री पद्मजा नायडू का निधन हुआ था।
14-
1985 : देश के प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार बनारसीदास चतुर्वेदी का निधन हुआ था।
15-
1986 : अमेरिका की 30 वर्षीय एन बैनक्रॉफ्ट उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली महिला बनी थीं।
16-
1996 : प्रसिद्ध गुरु चंद्रास्वामी को धोखाधड़ी के आरोप में जेल की सजा सुनाई गयी थी।
17-
1997 : ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री का पद संभाला था।
18-
2002 : पाकिस्तान के इंजमाम उल हक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 329 रन की पारी खेली थी।
19-
2003 : भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को फिर जोड़ने का ऐलान किया था। यह रिश्ते दिसंबर 2001 में संसद पर आतंकी हमले के बाद तोड़ दिए गए थे।
20-
2008 : वर्मा में चक्रवात नरगिस के आने से 1 लाख 38 हजार लोग मारे गए और लाखों लोग बेघर हुए थे।
21-
2008 : अनिल अम्बानी ग्रुप की फर्म रिलायंस पावर लिमिटेड ने इंडोनेशिया में तीन कोयला खदानों का अधिग्रहण किया था।
देश-दुनिया का 02 मई का इतिहास
02-May-2025