देश-दुनिया का 01 अप्रैल का इतिहास

1-
1582 : फ्रांस में 01 अप्रैल को मूर्ख दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई थी।
2-
1621 : सिखों के नवें गुरु गुरु तेग बहादुर का जन्म हुआ था।
3-
1793 : जापान में उनसेन ज्वालामुखी फटने से करीब 53 हजार लोगों की जान चली गई थी।
4-
1839 : कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बीस बिस्तरों के साथ शुरू किया गया था।
5-
1889 : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बालीराम हेडगेवार का जन्म हुआ था।
6-
1889 : हिंदू का दैनिक अखबार के तौर पर प्रकाशन शुरू हुआ था। 20 सितंबर 1888 से प्रकाशित इस अखबार को अब तक साप्ताहिक रूप से प्रकाशित किया जा रहा था।
7-
1891 : फ्रांस की राजधानी पेरिस और ब्रिटेन की राजधानी लंदन के बीच टेलीफोन संपर्क शुरू हुआ था।
8-
1891 : भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्राण कृष्ण पारिजा का जन्म हुआ था।
9-
1911 : प्रगतिशील काव्य-धारा के प्रमुख कवि एवं लेखक केदारनाथ अग्रवाल का जन्म हुआ था।
10-
1912 : भारत की राजधानी को औपचारिक रूप से कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित किया गया था।
11-
1924 : एडोल्फ हिटलर को बीयर हॉल क्रांति में भाग लेने के लिए 5 साल कैद की सजा सुनाई गई थी, लेकिन वह केवल 9 महीने तक जेल में रहे।
12-
1930 : विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष और लड़कों की 18 वर्ष निर्धारित की गई थी।
13-
1933 : पाकिस्तान के कराची में भारतीय वायुसेना की स्थापना की गई थी।
14-
1935 : रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने काम करना शुरू किया था। इसके लिए अंग्रेजों ने रिजर्व बैंक आफ इंडिया एक्ट 1934 कानून बनाया था।
15-
1937 : भारत के 13वें उपराष्ट्रपति रहे मोहम्मद हामिद अंसारी का जन्म हुआ था।
16-
1936 : बिहार से अलग कर उड़ीसा राज्य की स्थापना की गई थी।
17-
1969 : तारापुर में देश के पहले परमाणु बिजली घर ने काम करना शुरू किया था।
18-
1973 : भारत के जिम कार्बेट नेशनल पार्क में बाघ संरक्षण परियोजना की शुरुआत हुई थी।
19-
1976 : टेलीविजन के लिए एक पृथक निगम की स्थापना की गई, जिसे दूरदर्शन नाम दिया गया।
20-
1976 : स्टीव जॉब्स ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ऐपल कंपनी की स्थापना की थी।
21-
2015 : हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कैलाश वाजपेयी का निधन हुआ था।