जन प्रवाद, ब्यूरो।
अमरोहा, (कपिल चावला)
जनपद अमरोहा के तिगरी गंगा धाम में लगने वाले ऐतिहासिक गंगा मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कमिश्नर संगीता सिंह और जिलाधिकारी ने तिगरी गंगा धाम पहुंचकर मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मां गंगा को प्रणाम किया और पवित्र जल लेकर अपने शरीर पर छिड़का।
अमरोहा के तिगरी गंगा धाम में गंगा मेले की तैयारियां तेजी से हो गई हैं। कमिश्नर संगीता सिंह ने तिगरी गंगा धाम पहुंचकर मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कमिश्नर ने गंगा नदी पर बनाए जा रहे प्लाटून पुल के निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में बताया। मौके पर मौजूद अधिकारियों से कार्य की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, आवागमन, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कमिश्नर संगीता सिंह गंगा घाट पर भी पहुंचीं। उन्होंने दोनों हाथों में गंगा जल लेकर मस्तक से लगाया और मां गंगा को प्रणाम किया। वहीं जिलाधिकारी ने भी गंगा जल लेकर शरीर पर छींटे लगाए। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। प्रशासन की ओर से मेला क्षेत्र की तैयारियों को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है।





