शिमला में कार के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत

शिमला, एजेंसी। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सोमवार सुबह एक कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा रामपुर में गौरा-मश्नु संपर्क मार्ग पर बरसन मोड़ के पास सुबह करीब तीन बजे हुआ। बताया जा रहा है कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार खाई में जा गिरी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को खानरी स्थित महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर में भर्ती कराया गया है।