जनप्रवाद ब्यूरो, नई दिल्ली; महाकुंभ के दौरान चर्चा में आई वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी को शून्य यानी निरस्त करने की मांग उठने लगी है। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में पारसी समाज की महिलाओं ने राज्यपाल को पत्र लिखकर मोनालिसा के विवाह को निरस्त करने की मांग की है। महिलाओं का कहना है कि मोनालिसा नाबालिग है, ऐसे में उनका विवाह मान्य नहीं होना चाहिए।
कब शादी की थी मोनालिसा?
जानकारी के अनुसार, मोनालिसा ने 11 मार्च 2026 को फरमान खान के साथ शादी की थी। शुरुआत से ही उनकी उम्र को लेकर सवाल उठते रहे, लेकिन फरमान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें बालिग बताया था वहीं, परिवार और कुछ अन्य लोगों ने दावा किया था कि मोनालिसा नाबालिग हैं और उनकी उम्र गलत तरीके से दर्ज की गई है।

कितनी है मोनालिसा की उम्र?
अब इस मामले में दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच रिपोर्ट में यह सामने आया है कि शादी के समय मोनालिसा की उम्र लगभग 16 साल 2 महीने और 12 दिन थी। रिपोर्ट के बाद यह मामला कानूनी रूप से और गंभीर हो गया है, क्योंकि कथित तौर पर POCSO Act के तहत कार्रवाई की बात भी सामने आ रही है।
डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने क्या कहा?
वहीं डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने NCST का फैसला आने के बाद कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लंबा चौड़ा वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा कि मोनालिसा नाबालिग साबित हुई। सत्य की जीत हो रही है। लव जिहाद का खुलासा हो रहा है। जिहादी जाएगा जेल, सभी देशवासियों का हार्दिक अभिनंदन।





