दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान के इंजन में लगी आग बड़ा हादसा टला, 228 यात्री, 4 शिशु थे सवार

जन प्रवाद, ब्यूरो। 
दिल्ली। राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार सुबही एक बड़ा विमान हादसा टल गया। स्वीट्जरलैंड के ज्यूरिख जाने वाली स्विस एयरलाइंस की फ्लाइट टेकआॅफ कर रही थी। इसी दौरान विमान के इंजन में आग लग गई। आग लगते ही विमान में सवार लोगों में अफरा-तफरा के साथ ही चीख-पुकार मच गई। विमान में 228 यात्री और 4 शिशु भी सवार थे। हादसे में 6 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। 


जानकारी के अनुसार फ्लाइट नंबर एलएक्स147 ए330 रात करीब 1:08 बजे रनवे पर टेकआॅफ के लिए दौड़ रहा था। इसी दौरान अचानक एक इंजन फेल हो गया और उसमें आग लग गई। स्थिति की जानकारी होते हुए पायलट ने तुरंत टेकआॅफ रोक दिया। पायलट ने सूजबूझ से काम किया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। 


आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई। हालांकि, सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों के अनुसार विमान में कुल 228 यात्री और चार शिशु सवार थे। वहां मौजूद दमकल की टीमों ने तत्काल आग पर काबू पा लिया।