नयी दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित दो स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अधिकारियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, "तलाशी अभियान जारी है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।" उन्होंने बताया कि रोहिणी स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल और माउंट आबू पब्लिक स्कूल में बम रखे होने की धमकी मिलने के संबंध में एक सूचना मिली थी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
रोहिणी के दो स्कूलों को मिला बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, तलाशी अभियान जारी
12-Oct-2026





