कार्तिक मेले की तैयारियों का निरीक्षण, सीएम योगी ने की मां गंगा की आरती

जन प्रवाद, ब्यूरो।
नोएडा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद हापुड़ में 17 नवंबर से 25 नवंबर, 2026 तक आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला गढ़मुक्तेश्वर की तैयारियों का निरीक्षण किया तथा मां गंगा की आरती भी की। इस अवसर पर उन्होंने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा ओडीओपी के तहत लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया। 


इस दौरान सीएम योगी ने सदर बाजार में लगाई गई दुकानों का अवलोकन करते हुए कहा कि मेले का फोकस ‘वोकल फॉर लोकल’ पर रखा जाए तथा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए।
सीएम योगी ने जनपद अमरोहा एवं हापुड़ के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, उनके ठहरने एवं खान-पान की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गंगा मेला कुंभ मेले की तर्ज पर आयोजित किया जा रहा है। गंगा जी पर बन रहा पीपा पुल गढ़मुक्तेश्वर मेले एवं तिगरी मेले को आपस में जोड़ेगा। इससे दोनों मेलों के श्रद्धालु आसानी से आवागमन कर सकेंगे।